फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन रजिस्ट्री करवाने के लिए युवक को जबरन उठा ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के महरूपुर गांव निवासी एक युवक को सोमवार की रात में चार पहिया वाहन से आए मनबढ़ उसके घर से जबरन उठा ले गए। युवक की पत्नी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने आशंका जताई है कि मनबढ़ उसके पति से जमीन रजिस्ट्री करवा लेंगे।
विज्ञापन

महरूपुर गांव निवासी प्रमोद मौर्य (38) की पत्नी सोनी मौर्या ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि सोमवार की शाम करीब नौ बजे परिवार के लोग एक साथ बैठकर खाना खा रहे थे। अचानक चार पहिया वाहन सवार पांच की संख्या में लोग दरवाजे पर पहुंचे। उसमें एक पुलिस की वर्दी में था। वे लोग पति प्रमोद मौर्य को साथ चलने का दबाव बनाने लगे। परिवार के लोगों ने उनके बारे में पूछताछ की तो कुछ बताए नहीं और पति को जबरन गाड़ी में बैठाकर चले गए। परिवार के लोग जफराबाद थाने पहुंचे तो पता चला कि जफराबाद से कोई पुलिस नही गयी थी। थानाध्यक्ष मधूप कुमार सिंह ने बताया कि मामला अगवा करने का नहीं है। जमीन रजिस्ट्री में पैसे के लेनदेन का है। मामले की छानबीन की जा रही है। संभवत: बनारस की पुलिस प्रमोद को किसी मामले में ले गई है। सोनी मौर्या के मुताबिक हौज गांव के पास हाईवे के किनारे उनकी जमीन है। जिसे रजिस्ट्री कराने के लिए कुछ लोगों ने उनके पति के बैंक खाते में जबरन 25लाख रुपये डाल दिया है। वह जमीन रजिस्ट्री नहीं करना चाहते लेकिन वे लोग जबरन जमीन को रजिस्ट्री कराना चाहते हैं। ्सोनी ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें