फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को न्याय दिलाना ही बार बेंच का उद्देश्य : नवीन कुमार

विज्ञापन
मछलीशहर तहसील सभागार में आयोजित परिचय समारोह में विचार व्यक्त करते उपजिलाधिकारी(न्यायिक)नवीन कु
विज्ञापन
मछलीशहर। उपजिलाधिकारी (न्यायिक) नवीन कुमार ने तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित परिचय समारोह में अधिवक्ताओं से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि जनता को त्वरित न्याय दिलाना ही बार बेंच का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की अहम भूमिका होती है। शासन की भी यही मंशा है कि मुकदमों की त्वरित सुनवाई कर निस्तारण किया जाए, इससे जनता को न्यायालयों एवं तहसील के कई वर्षों तक चक्कर न काटने पड़े। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि न्यायिक प्रक्रिया पारदर्शी हो। समारोह की इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता इंदु प्रकाश सिंह ,बाबू राम, अवनींद्र दूबे, विकास यादव, ललित मोहन तिवारी, विनय प्रिय पांडेय, विनय कुमार मौर्य, बृजेश यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव और संचालन महामंत्री आलोक विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें