फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यीशु ने दिया प्रेम, शांति का संदेश

Sun, 21 Dec 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। सेंट पैट्रिक्स स्कूल में शनिवार को  यीशु  मसीह की आकर्षक झांकी सजाई गई। विद्यालयों के बच्चों ने सेंटा क्लाज के साथ बच्चों ने विद्यालय परिसर में जश्न मनाया। इस मौके पर प्रिंसिपल सिस्टर फेलिसिया ने कहा कि प्रभु यीशु  मसीह ने प्रेम शांत और एकता का संदेश पूरे विश्व को दिया।

उनके बताए गए रास्ते पर चलकर पूरी मानवता को सही दिशा दी जा सकती है। बच्चों ने जिंगलवेल गीत पर नृत्य किया। रंग-बिरंगे कपड़ों में बच्चों को बीच पहुंचे सेंटा क्लाज ने बच्चों को नए साल की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


 प्रिंसिपल ने केक काटकर बच्चों में वितरित किया। 25 दिसंबर को बडे़ दिन पर विद्यालय में अवकाश रहेगा। इसके चलते बच्चों ने पहले ही प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन मनाकर खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर विद्यालयों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। इस मौके पर सिस्टर यूक्रेस्टिया, सिस्टर जेसी, राकेश उपाध्याय, आशा खरे, कविता, विनय पांडेय आदि  मौजूद थे।

करंजाकला: सेंट जांस स्कूल, सिद्दीकपुर में शनिवार को  प्रभु यीशु  मसीह के जन्म दिन पर बच्चों ने कैंडिल जलाकर प्रार्थना सभा की। सबसे पहले बच्चों ने कैरल गीत प्रस्तुत किया।

बच्चों ने बर्थ-डे गीत भी गाया। जूनियर वर्ग के बच्चों ने ईशा मसीह के जन्मदिन से जुड़ी लघु नाटिका प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। फादर हेनरी एंद्रांदे के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


 आस्था और वैशाली ने सूफी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों के बीच सेंटा क्लाज ने उपहार बांटे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 इस मौके पर फादर  शैलेंद्र, सिस्टर रैक्सलीन, रोजमैरी, सिस्टर प्रिया, जैनिफर, प्रेमशंकर यादव, परवेज अहमद, रामजी, नीरज मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें