फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर को स्कूलों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। विभिन्न धर्म स्थलों से उतारे गए लाउड स्पीकरों का सदुपयोग के लिए उन्हें विद्यालयों को सौंपा जा रहा है। इस लाउडस्पीकर से विद्यालयों में प्रार्थना कराई जाएगी।
विज्ञापन

लाइन बाजार पुलिस ने सात लाउड स्पीकरों को परिषदीय विद्यालयों और इंटर कालेजों को दे दिया। इसी तरह, मछलीशहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय के नेतृत्व में नगर के बरईपार चौराहे पर स्थित मंदिर पर पहुंच लाउडस्पीकर की आवाज का डिसेबल देखा। स्पीकर की आवाज परिसर से बाहर जा रही थी। उसे उतारकर मंदिर प्रबंधक द्वारा पुलिस को सौंप दिया गया। इसी तरह, नगर के सैयदवाड़ा, रोडवेज के पास की मस्जिदों से भी लाउडस्पीकर को प्रभारी निरीक्षक ने उतरवा दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मंदिर मस्जिद से उतारे गए सात लाउडस्पीकर को विद्यालय प्रबंधन को दान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें