जिला निर्वाचन अधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी राजू बाबू सिंह यादव ने रविवार को मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र का भ्रमण कर चुनाव तैयारियों की जानकारी ली।
मुंगराबादशाहपुर विकास खंड में ग्राम प्रधान और सदस्य पद के प्रत्याशियों के साथ बैठक आचार संहिता का पालन करने का पाठ पढ़ाया।
अपरान्ह डेढ बजे जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने बैठक के माध्यम से पंचायत चुनाव आचार संहिता के पालन कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
कहा कि प्रत्याशी किसी सरकारी अथवा सार्वजनिक स्थल पर पोस्टर एवं बैनर न लगाएं। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ व उसके 200 मीटर की परिधि मेें मोबाइल का प्रयोग से प्रतिबंधित रहेगा।
अफवाहों पर ध्यान न देकर मतदाता बेफिक्र होकर वोट दें। इस मौके पर एसओ रवीन्द्र श्रीवास्तव, बीडीओ के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद थे।