फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपों से जगमगा उठे घाट और मंदिर

Thu, 26 Nov 2015 01:03 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के मौके पर बुधवार को दीपों से गोमती नदी, शीतला धाम परिसर और अन्य घाट जगमगा उठे। रंगोली और पुष्प सज्जा देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन


घाटों का नजारा अद्भुत दिख रहा था। कई संस्थाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शीतला धाम परिसर 51 हजार दीपों से जगमग हो उठा। शीतला चौकिया धाम में भव्य आरती का आयोजन किया गया।

मंदिर परिसर घंटा घड़ियालों से गूंज उठा। मां शीतला का मंदिर का मुख्य द्वार, हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर, बडागर डीह बाबा, काली माता मंदिर, शीतला कुंड की भव्य सजावट की गई थी।
विज्ञापन


आशीष माली, रामचंद्र यादव, विकास मोदनवाल, रोहित यादव, सूरज सोनकर, आशू यादव, पिंटू सोनकर जितेंद्र मौर्य, रोहित यादव आदि का विशेष सहयोग रहा।

पुजारी शिव कुमार की मौजूदगी में भव्य आरती की गई। गोमती नदी के अचला देवी घाट को 21 हजार दीपों से सजाकर भव्य रूप दिया गया। घाटों और पानी में प्रवाहित टिमटिमाते दीयों की रोशनी लोगों का मनमोह ले रही थी।

 हर कोई मंत्रमुग्ध था। बड़ी तादाद में घाटों पर पहुंचे श्रद्धालु देव दीपावली का आकर्षक नजारा देखकर आनंदित हो रहे थे।। रंगोली और पुष्पसज्जा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतिभागी टीमों को पुरस्कृत भी किया गया।

इस मौके पर गोमती   की आरती की गई। क्षेत्रीय कलाकारों ने झांकी भी प्रस्तुत की। शहर की तरह ही ग्रामीण क्षेत्रों के घाटों पर भी बड़ी तादाद में दीयों से सजावट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें