फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश में भी लागू हो लाडली बहन योजना

विज्ञापन
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने जंघई मे बैठक करके की मांग। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
मीरगंज। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के जिला कार्यालय जंघई पर बुधवार को यूनियन और क्षेत्र की महिलाओं की बैठक हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमरनाथ यादव के नेतृत्व में हुई इस बैठक में मध्य प्रदेश, दिल्ली, कोलकाता और असम की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना लागू करने की पुरजोर मांग की गई।
मंडल अध्यक्ष बृजमोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री को वाराणसी से सटे हुए जिलोंजौनपुर, भदोही और प्रयागराज की महिलाओं के हितों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए और यूपी में इस कल्याणकारी योजना को तत्काल लागू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल प्रभारी शालिग्राम यादव ने अपनी बात रखते हुए कहा कि देश में एक समान व्यवस्था होनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेगा। बैठक में पूनम देवी, श्रीदेवी, सरिता देवी, सावित्री देवी, संगीता देवी, विद्या देवी सहित भारी संख्या में महिलाएं व यूनियन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें