फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकमार्ग बनाने गए मजदूरों को मनबढ़ों ने भगाया

विज्ञापन
केराकत क्षेत्र औआर गांव में चकमार्ग बनाने गये मजदूरों का मनबढों द्वारा भगाए जाने के विरोध में एड? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औवार के ग्रामीणों ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मंगलवार सुबह सात बजे ग्राम प्रधान के नेतृत्व में मनरेगा की निधि से बनवासी बस्ती में आवागमन के लिए चकमार्ग बनाने गए थे। लेकिन मनरेगा मजदूरों को मनबढ़ों ने दुर्व्यवहार करते हुए भगा दिया। मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान अभिमन्यु यादव को भी भला बुरा कहा। घटना से आहत ग्राम प्रधान कई ग्रामीणों के साथ दोपहर उपजिलाधिकारी माज अख्तर के कार्यालय पर पहुंचकर कर प्रदर्शन किए। पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई। औवार ग्राम निवासी धर्मेंद्र निषाद ने बताया कि कुछ दिन पहले ही हमारा भांजा ढाई वर्षीय लकी निषाद निवासी परसाईपुर मेरे घर आया था। सोमवार को गले में मक्के का दाना अटक गया। हमलोग अस्पताल लेकर निकले लेकिन रास्ता न होने के कारण काफी घूमकर जाना पड़ा। देर से अस्पताल पहुंचने के कारण बच्चे ने दम तोड़ दिया था। वहीं, उपजिलाधिकारी ने सभी ग्रामीणों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालो में गयादीन सरोज, कुंडू निषाद, जगदीश सरोज, दसरथ, अलियार, योगेंद्र, महेश, रज्जू बनवासी, हवलदार वनवासी, भुलई बनवासी, धर्मेंद्र निषाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें