दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव देने पर एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर धोखे से युवक को बुलाया। जहां उसकी चाकू से गोद गोदकर हत्या कर दी।
पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।केराकत थाना क्षेत्र के डेहरी निवासी मखंचू (28) की सात जुलाई को शव पाया गया था। उसके शरीर पर चाकुओं के निशान थे।
उसकी पत्नी सुनीता ने इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर सत्येंद्र तिवारी ने मृतक मखंचू की मोबाइल की काल डिटेल को निकाला तो उसमें उसकी डेडृूआना गांव निवासी गुडि़या पत्नी
सुभाष विश्वकर्मा से लंबी बातचीत होती थी। गुडि़या से एक अन्य मोहम्मद कासिम निवासी मुर्की से भी मोबाइल पर लंबी बातचीत होती थी। इस पर उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने गुडि़या को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो मामला
सामने आ गया। गुरुवार को एसपी भारत सिंह यादव ने पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि गुडि़या का मखंचू और मोहम्मद कासिम दोनों से अवैध संबंध थे। उसका पति विदेश में मजदूरी करता है। उन्होंने बताया कि
मखंचू गुडि़या पर अपने दोस्तों के साथ भी अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव देता था। इसका वह विरोध करती थी। लेकिन वह नही मानता था। यह बात उसने दूसरे प्रेमी मोहम्मद कासिम को बताया। जहां दोनों ने मिलकर मखंचू को
रास्ते से हटाने की योजना बनाई। छह जुलाई को गुडि़या ने फोन कर मखंचू को गांव के बाहर बुलाया। मृतक बाइक से वहां पहुंचा। जहां उसने बाइक खड़ा कराकर बातचीत करते हुए एक मंदिर तक ले गई। वहां पहले से मौजूद कासिम ने
उस पर चाकू से हमला बोल दिया। हमले में मखंचू के सिर पर चोट आई और वह बेहोश होकर गिर गया। उसके गिरने के बाद दोनों ने मिलकर गला काटकर उसकी हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि मोहम्मद कासिम और गुडि़या
को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।