फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियार नें दस लोगों को काटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। क्षेत्र के कवेली गांव में रविवार की सुबह एक सियार ने गांव की तीन बस्तियों के 10 लोगों को काट लिया। इससे गांव वाले दहशत में हैं।
विज्ञापन

पहले यादव बस्ती के रामसिंह यादव, रमेश यादव पर सियार ने हमला बोला। वहां से उसे खदेड़ा गया तो अनुसूचित जाति की बस्ती के छह लोगों जगत, रामकृपाल, शालेंद्र, लालचंद, मोनू, श्याम को उसने शिकार बनाया। वहां से खदेड़ने पर मौर्या बस्ती में चला गया। वहां उसने मनराजी, रामू मौर्य काटा। ग्राम प्रधान सुभाष यादव ने इसकी सूचना वन विभाग को दी लेकिन कोई नहीं पहुंचा। ग्रामीणों में सियार को लेकर दहशत है। घायल ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सिंगरामऊ में इंजेक्शन लगवाया। डॉ. अभिषेक वर्मा ने बताया की उनको एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें