फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के अनुरूप विकास कार्य कराने की हिदायत

Thu, 02 Jul 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च शिक्षा सचिव अनिल गर्ग ने दूसरे दिन बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे  कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की ।जिसमें 50 लाख रुपये से अधिक लागत की 44 सड़क निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की। साथ ही निर्धारित समय-सीमा के अंदर मानक के अनुसार और गुणवत्ता युक्त कार्य करवाने की हिदायत दी।
विज्ञापन


राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर उनके विरुद्ध कार्यवाही करने का निर्देश सीडीओ को  दिया। इस दौरान कोताही बरतने वाले के विरुद्घ सख्त कार्रवाई  की चेतावनी दी।  इस दौरान राजकीय निर्माण निगम वाराणसी  द्वारा समय से कार्य पूरा नहीं करने पर पीएम  के विरुद्ध कार्यवाही करने का निर्देश सीडीओ को दिया।

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला का निर्माण कार्य आईसीडीएस द्वारा मार्च 2014 तक  पूर्ण करना था।  इस दौरान ओपी राय द्वारा बताया गया कि पुनरिक्षित आगणन भेजा गया है, धनराशि मिलते  ही कार्य पूर्ण कर लिया जायेंगा। स्टीमेट गलत होने पर पूर्व अधिकारी के  विरूद्ध कार्यवाही करने का आदेश दिया। जिला पुरुष चिकित्सालय
विज्ञापन


 का कार्य पूरी धनराशि मिलने के बाद भी कार्य पूरा नही होना पाया। जिस पर  प्रोजेक्ट प्रबन्धन  के विरूद्ध कार्यवाही करने को कहा।  उपायुक्त वाणिज्य कर    मोनू  त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि ईट-भट्ठा समाधान योजना में बारिश होने के  कारण कर नहीं प्राप्त हो रहा है । लक्ष्य भी गत वर्ष के अपेक्षा दो गुना कर  दिया गया है। इसी प्रकार

 कर-करेत्तर राजस्व संग्रह की विभागवार समीक्षा  के दौरान सचिव ने हर-हाल में लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। डा. राम मनोहर  लोहिया 2012-13 से 2014-15 के बीच 22 विभागों के कार्यो की प्रगति  समीक्षा किया। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि वर्ष 2015-16  में 45 ग्राम को डा. राम मनोहर समग्र ग्राम की कार्य

योजना बनाकर शासन को  प्रेषित किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने 111 इण्डिया टू मार्क हैण्डपंम्प को  रिबोर कराने का कार्य 15 जुलाई  तक पूर्ण करने का निर्देश अधिशासी अभियंता जल  निगम को दिया। सचिव ने नेडा अधिकारी को लोहिया ग्राम में 15 जुलाई  तक सोलर लाइट लगाने का   कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिला  समाज

कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा को निर्देशित किया कि एडीओ समाज  कल्याण तथा सुपरवाइजर द्वारा लोहिया गांव राम में छात्रवृति पा रहे पात्र  छात्रों की संख्या की जांच करायी जाए। लोहिया गांवों में सीबीओ डा.  एसएन सिंह को कैम्प लगाकर पशुओं का टीकाकरण करने और कैंप में अन्य कल्याणकारी  विभागों को भी उपस्थित रहने का निर्देश दिया। जिला सूचना विज्ञान केन्द्र के वेबसाइट डब्लू डब्लू डब्लू डाट जौनपुर  डाट एनआईसी डाट इन पर भी सूचना

देने का निर्देश उपनिदेशक कृषि को दिया।  जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह द्वारा बताया गया कि जिले में पर्याप्त  मात्रा में यूरिया, डीएपी उपलब्ध है।  सचिव ने 25 सितम्बर 2014 के मुख्यमंत्री की 12 घोषणाओं की एक-एक कर  समीक्षा किया।  जिला विद्यालय निरीक्षक गिरधारी लाल कोली द्वारा धन  उपलब्ध होने के बाद भी बालिका इंटर

कालेज मछलीशहर के भवन निर्माण के लिए  संस्था को धनराशि न उपलब्ध कराने का नाराजगी व्यक्त किया ।  प्रमुख सचिव  शिक्षा उत्तर प्रदेश  को रिर्पोट प्रेषित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर  विशेष सचिव शिक्षा बीबी सिंह, एडीएम रामभंजन सोनकर, एआरटीओ द्वय बीके सिंह व  सुरज रामपाल, अन्य अधिकारी  उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें