फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: युवकों की लाठी से पिटाई करने वाले दरोगा का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। होली के दिन थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक ने रंग खेल रहे युवकों की लाठियों से जमकर पिटाई की थी। इस मामले में सांसद सीमा द्विवेदी के कड़े तेवर के बाद पुलिस अधीक्षक ने दरोगा का स्थानांतरण मीरगंज थाने पर कर दिया है। इस मामले को लेकर सर्व वैश्य के मुख्य सलाहकार आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, राजकुमार , व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, सभासद बैजनाथ साहू, राजकुमार काजू, पूर्व नपा चेयरमैन शिव गोविंद साहू के नेतृत्व में पीड़ित अमित भोजवाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी से मिलकर शिकायत की थी। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने एसआई मनोज सिंह पर कार्रवाई कराने की मांग की थी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने भी व्यापारियों के साथ बैठक कर 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक का स्थानांतरण कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि मामले की जांच के बाद दोषी मिलने पर एसआई मनोज सिंह का तबादला मुंगराबादशाहपुर से मीरगंज थाने पर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें