फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में हुई थी मारपीट, घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम....

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। थाना क्षेत्र के लेदरही गांव में रविवार को लेनदेन के विवाद में हुई मारपीट में घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। वाराणसी के एक अस्पताल में सोमवार की सुबह घायल ने दम तोड़ दिया। इस मामले में मारपीट का केस दर्ज था। अब इसे गैर इरादतन हत्या में तब्दील कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लेदरहीं गांव निवासी इम्तेयाज (50) का गांव के ही कुछ लोगों से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को इसी विवाद में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे से पिटाई में इम्तेयाज सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई। इस दौरान एक पक्ष से हवाई फायरिंग का भी आरोप है। घायल इम्तेयाज को पीएचसी सोंधी ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान देर रात तबीयत बिगड़ने पर वाराणसी भेज दिया गया। सोमवार की भोर में वाराणसी के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस बारे में सीओ शाहगंज अंकित कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के पुत्र वामिक की तहरीर पर फैज, अमीरुल्लाह, वसीउल्लाह व पिता फय्याज अहमद के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार इसे गैर इरादतन हत्या में तब्दील करते हुए कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें