मछलीशहर में विभाजन की विभीषिका मौन जुलूस निकालते भाजपा कार्यकर्ता। भाजपा
मछलीशहर। पड़ाव से गंगा पैलेस तक मौन जुलूस निकाला गया। इसके बाद विभाजन विभीषिका से संबंधित प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया। विभाजन की विभीषिका देश के इतिहास का पीड़ादायक अध्याय है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर तथा अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने संगोष्ठी में देश के विभाजन के दौरान विस्थापित हुए परिवारों की पीड़ा, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य अतिथि आकांक्षा सोनकर ने कहा कि विभाजन की विभीषिका देश के इतिहास का एक अत्यंत पीड़ा दायक अध्याय है। जो हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को सदैव मजबूत बनाए रखने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में डॉ. हरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक जगदीश सोनकर, अजय कुमार सिंह, मेहीलाल गौतम, संतोष मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक मोहन राजभर रहे। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने देश की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव को सदैव मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। संचालन डॉ. अभिषेक रावत ने किया।