नेवढ़िया बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास सड़क के किनारे कूड़े का अंबार लगा है। कूड़े के ढेर से उठी रही दुर्गंध से बाजारवासी सहित दर्शनार्थी और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार निवासी दुकानदार नन्हकू हलवाई, मुलायम, आनंद, कल्लू, दिलीप,राधेश्याम गुप्ता का कहना है कि बाजार के बीच में लगे कचरे के ढेर से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। गंदगी के कारण दुकान पर ग्राहक नहीं आते हैं। कचरे के ढेर के बगल में ही इंटर कालेज है। बारिश के समय में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। आसपास के लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने का डर सता रहा है।