फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान सार्वजनिक भवनों पर भी की जाएगी तिरंगा सजावट

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत जिले में 9 से 17 अगस्त तक विभिन्न देशभक्ति और जनभागीदारी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 अगस्त को जिले के प्रत्येक घर, कार्यालय और सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा फहराने की तैयारी है। अभियान की तैयारियों के लिए डीएम सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में शुक्रवार की शाम को अधिकारियों के साथ बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को सभी कार्यक्रम समय से कराने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभियान के तहत 09 से 15 अगस्त तक विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा-प्रेरित कला गतिविधियां कराई जाएंगी। इनमें स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र बनाने और वंदे मातरम् से संबंधित गतिविधियां शामिल होंगी। कार्यक्रमों की फोटो निर्धारित वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। 10 से 15 अगस्त तक सरकारी भवनों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, चौराहों और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा थीम आधारित प्रकाश सज्जा और अलंकरण कराया जाएगा। 11 से 15 अगस्त तक प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों में तिरंगा प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदर्शित की जाएंगी। 14 अगस्त को तिरंगा कॉन्सर्ट आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें