फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कार और नकदी नहीं मिलने पर निकाह में नहीं पहुंचा दूल्हा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर कोतवाली में रविवार को दहेज में कार व नकदी नहीं मिलने पर निकाह में दूल्हा नहीं पहुंचा। पुलिस ने दूल्हे समेत पांच परिजनों व चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया। निकाह 21 जून की रात बदलापुर पड़ाव स्थित एक मैरिज लॉन में हो रहा था। बक्शा के शंभूगंज निवासी ने रविवार को कोतवाली में तहरीर दी। कहा कि उनकी बेटी का निकाह 21 जून को वाराणसी के कोदई चौकी निवासी दूल्हे कबीर उर्फ वजीर से तय थी। बरात वाराणसी से बदलापुर पड़ाव स्थित एक मैरिज लान आनी थी। तैयारियां भी पूरी हो गईं थी। बरात का इंतजार करते हुए मैरिज लॉन पर रात करीब 11 बजे लड़के की मां, बहन, भाई, भाभी व 4 अज्ञात लोग पहुंचे। कहा कि पीछे की गाड़ी में दूल्हा व अन्य लोग आ रहे हैं। इंतजार करते हुए भोर का तीन बज गया। मां ने बताया कि कार और नकदी नहीं देने पर नाराज होकर दूल्हा नहीं आ रहा था। इसलिए निकाह नहीं हो सका। इसको लेकर पूर्व में हुई सगाई में तीन लाख नकद, सोने की चेन, कपड़े के लिए 25 हजार रुपये दिए गए थे। मैरिज लाॅन के लिए 1.80 लाख रुपये व 300 लोगों का खाना लेकर कुल 3.50 लाख रुपये खर्च किए गए। सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुल्हन के पिता की तहरीर पर दूल्हा कबीर व उसके पांच रिश्तेदार और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें