फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े लड़ैया महोबा वाले, जिनसे हार गई तलवार.....

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। खानापट्टी गांव स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर पर आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शुक्रवार को आल्हा गायक फौजदार सिंह ने आल्हा ही रोचक प्रस्तुति दी। मांडव गढ़ की लड़ाई, इंदल हरण व पलख बुखारा नैनागढ़ की लड़ाई का वर्णन सुन श्रोता रोमांचित हो गए। मंच पर राजपूताना भेष धारण किए हाथ में तलवार लिए आल्हा सम्राट फौजदार सिंह पहुंचे तो पंडाल में बैठे लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाते हुए स्वागत किया। आयोजक महेंद्र सिंह, उनके पुत्र इंस्पेक्टर आदर्श सिंह, आनंद सिंह व प्रधानपति विनय सिंह ने अंगवस्त्रम् प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। जयप्रकाश सिंह त्रिवेणी सिंह फौजी, शिक्षक विजय बहादुर सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में फौजदार सिंह ने चिर परिचित अंदाज में बड़े लड़ैया महोबा वाले जिनसे हार गई तलवार... सुनाया तो लोग उत्साहित हो गए। उन्होंने आल्हा के माध्यम से तुष्टिकरण की राजनीति व समाज में बढ़ रहे कुरीतियों पर तंज कसते हुए आधुनिकता की दौड़ में विलुप्त हो रही लोक गायकी पर चिंता जाहिर की। कार्यक्रम में सिकरारा बीईओ आनंद प्रकाश, शिक्षक नेता अमित सिंह, भाजपा नेता अजय मिश्र, जितेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें