खेतासराय--मालगाड़ी खराब होने के बाद बाईपास पास करके वाहन निकालते राहगीर। संवाद
खेतासराय। वाराणसी-अयोध्या रेल मार्ग पर बुधवार को स्टेशन के पास गेट नंबर 55 एसपीएल पर अयोध्या की ओर जा रही मालगाड़ी अचानक इंजन में खराबी आने से रुक गई। इससे रेलवे फाटक बंद रहने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 22 मिनट तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालगाड़ी के अचानक रुकने के बाद काफी देर तक फाटक नहीं खुला। इस दौरान कुछ राहगीर और वाहन चालक बंद फाटक के नीचे से वाहन निकालते नजर आए। आरोप है कि गेटमैन की ओर से उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया गया। स्टेशन मास्टर सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि मालगाड़ी के इंजन का दबाव कम होने के कारण वह रुक गई थी। लोको पायलट ने तकनीकी खराबी ठीक करने के बाद करीब 22 मिनट बाद मालगाड़ी को रवाना किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई अन्य ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। संवाद