फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: राजनीतिक भागीदारी के लिए स्वर्णकार समाज ने भरी हुंकार

विज्ञापन
स्वर्णकार समाज की बैठक में शामिल लोग। संगठन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के राजमहल स्थित गहना कोठी में स्वर्णकार समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई। गहना कोठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश के 45 जिलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक का संचालन करते हुए पंकज वर्मा (देवरिया) ने सभी अतिथियों का परिचय कराया और उन्हें अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए स्पष्ट किया कि स्वर्णकार समाज आगामी चुनावों में उसी राजनैतिक दल का समर्थन करेगा, जो समाज को उसकी जनसंख्या और हिस्सेदारी के अनुसार उचित राजनैतिक प्रतिनिधित्व प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें