मीरगंज के जंघई प्रखण्ड के रेल रूट पर जरौना स्टेशन के पास टूटी पटरी को ठीक करते रेल कर्मी।
जफराबाद-जंघई रेल प्रखंड पर जरौना-जंघई रेलवे स्टेशन के बीच टूटी पटरी से गोदान एक्सप्रेस चली गई। गनीमत था की कोई दुर्घटना नहीं हुई। ट्रेन के गुजरने के बाद ग्रामीणों की नजर टूटी ट्रैक पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेलवे विभाग को सूचना दी।
ट्रैक टूटने के दो घंटे बाद पहुंचे गैंगमैनों ने क्लैप लगाकर पटरी ठीक किया। पटरी ठीक होने के बाद इंटरसिटी को काशन के सहारे गुजारा गया। पटरी टूटने से ट्रेनें प्रभावित नहीं हुईं। जरौना स्टेशन के डेढ़ किमी पश्चिम मेदपुर बनकट गांव के पास पुलिया संख्या 68 के पास नयापुर गांव के निवासी दीपू सोमवार को चार बजे ट्रैक के पास टहल रहे थे।
अचानक उनकी निगाह टूटी रेल लाइन पड़ गई। तब तक गोदान एक्सप्रेस निकल चुकी थी। उन्होंने सूचना तुरंत सिपाही को दी। सिपाही अफसर अली ने मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रेलवे के अधिकारीयों पटरी टूटने की सूचना।
जानकारी होने पर रेलवे के पीडब्लुआई डीएन मिश्रा ने गैग मैनों को सूचना देने के बाद जौनपुर-रायबरेली इण्टरसीटी को मडियाहूं में रोकने की सूचना जौनपुर जंक्शन को दे दिया। पटरी टूटने की जानकारी होने पर ट्रेन को काशन के सहारे भेजा गया। टूटी पटरी के पास गैंग मैन छह बजे पहुंचे।
क्लैप लगाकर पटरी को ठीक किया। तब तक इंटरसीटी भी पहुंच गई। ड्राईवर गाड़ी को खड़ी करके ट्रैक देखने के बाद ही गाड़ी को काशन के सहारे लेकर निकला। पीडब्लुआई का कहना है की ट्रैक चिटक गयी थी। क्लैप लगाकर ठीक कर दिया गया है। गाड़ियां काशन के सहारे चल रही है। कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।