फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रेमी के घर पहुंची युवती, अपने परिजनों से बताया जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए थाना क्षेत्र की निवासी युवती प्रेमी के घर पहुंच गई। लड़की के परिजन खोजबीन करते हुए जब प्रेमी के घर पहुंचे और उसे ले जाने का प्रयास करने लगे। युवती अपने परिजनों के साथ जाने से साफ मना कर दी।
विज्ञापन

लड़की के परिजन जब जोर जबर्दस्ती शुरू किए तो वह थाने पहुंचकर परिजनों से जान का खतरा बताते हुए थाने में तहरीर दी। युवती ने बताया कि उसका चार साल से बसिरहा निवासी पंकज कुमार से प्रेम संबंध है। वह स्वेच्छा से प्रेमी के पास आई है और उसी से वह शादी करेगी। हमारे परिवार वाले हमें यहां से ले जाना चाहते हैं, मुझे परिवार वालों से खतरा है। यदि मेरे साथ अनहोनी होती है, तो मेरे माता-पिता और भाई जिम्मेदार होंगे। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें