फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने लगाया अधेड़ पर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीथानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पड़ोस के ही अधेड़ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है। पीड़िता के चाचा ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि तीन दिन पूर्व मेरी भतीजी (18) अपने घर के सामने मड़हे में अन्य दो बच्चों के साथ सो रही थी। तभी रात में गांव का एक अधेड़ व्यक्ति मड़हे में घुस गया। सभी बच्चों को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के बाद युवती के साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। युवती के मां-बाप नहीं हैं। उसने घटना की जानकारी फोन से दिल्ली में रह रहे अपने बड़ी बहन व जीजा को दी। रिश्तेदारों की सूचना पर पीड़ित युवती के चाचा ने स्थानीय पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें