फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों का मकसद सिर्फ मनोरंजन नहीं

Sun, 08 Mar 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोडक्शन मैनेजर अकरम शाह ने यहां रविवार को कहा कि फिल्में सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बनाई जातीं, उनका मकसद आपसी सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना भी है।
विज्ञापन


 सरफरोश, लगान, अग्निवर्षा, ढूंढते रह जाओगे, शिखर, जाने न जाने तू समेत कई सफल हिंदी फिल्मों में काम कर चुके अकरम शाह एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने अपने पैतृक गांव करंजाकला ब्लाक के पोटरिया आए हैं।

 आमिर खां के रियलिटी शो सत्यमेव जयते में बतौर लाइन प्रोड्यूसर काम कर चुके अकरम शाह ने कहा कि बहुत सी फिल्मों ने धार्मिक सद्भावना, नैतिकता और एकता का संदेश दिया है।
विज्ञापन


समाज को दिशा देने और बुराइयां दूर करने के लिए फिल्में बनाई जाती हैं। लगान ऐसी ही एक फिल्म है। यह फिल्म संदेश देती है कि इरादे पक्के हों तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं है। इसके लिए सच्ची लगन,जज्बा होना चाहिए। सफलता के लिए शार्ट कट रास्ता खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें