फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर का पांचवां कोरोना मरीज भी हुआ स्वस्थ, अब सिर्फ तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज बचे

Thu, 30 Apr 2020 09:20 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोरोना के खतरे से सहमे जौनपुर के लिए बृहस्पतिवार को राहत भरी खबर आई। पांचवां शख्स भी कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो गया है। देर शाम उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन समेत जिले के लोगों ने राहत की सांस ली। अब सिर्फ तीन कोरोना पॉजीटिव मरीज रह गए हैं, जिन्हें वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


29 फरवरी को जमात के साथ आया पुरानी दिल्ली निवासी शाने आलम बदलापुर के वार्ड नंबर में एक मकान से 29 मार्च को मिला था। उसे 14 दिन के क्वारंटीन में भेज दिया गया था। 11 अप्रैल को उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद सैंपल जांच को भेजा गया।

15 अप्रैल को रिपोर्ट आई तो वह कोरोना पॉजीटिव पाया गया। इसके बाद से उसे वाराणसी भेज दिया गया। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शाने आलम की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रोटोकाल के अनुसार अब वह स्वस्थ है। शुक्रवार को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर जौनपुर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें