फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रामकथा सुनने गए थे परिवार के सदस्य, घर का ताला तोड़कर आभूषण उठा ले गए चोर

विज्ञापन
लाइन बाजार थाना के गोधना में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
सिरकोनी। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के गोधना गांव में शनिवार की शाम को सुशील सिंह के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने घर में रखे आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के लोग बीआरपी इंटर कॉलेज में आयोजित श्रीरामकथा सुनने गए थे। पीड़ित के भतीजे नीलेश कुमार सिंह ने बताया कि कथा विश्राम के बाद शाम को जब परिवार के लोग घर लौटे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा है। चाची नंदिनी सिंह जब घर के दूसरे तल पर स्थित अपने कमरे में पहुंची तो वहां भी कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा था। पीड़ित सुशील सिंह का दावा है कि सोने की नौ अंगूठी, दो बाली, एक मंगलसूत्र, एक सिकड़ी, दो जोड़ी पायल गायब है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि घटनास्थल की जांच कराई गई है। जांच की जा रही है। जल्द दी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें