फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: परिवार गया था मैहर, ग्रिल काटकर दो लाख की चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान: संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के खड़ीचा गांव में चोरों ने मनोज गुप्ता के बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने दो लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

खड़ीचा गांव निवासी मनोज गुप्ता का परिवार छह अगस्त को दर्शन पूजन के लिए मैहर धाम गया था। रविवार सुबह लौटे तो घर के कमरों की हालत देखकर अवाक रह गए। सभी कमरों का दरवाजा खुला था और सामान बिखरे थे। चोर पहले छत पर चढ़े और आंगन का ग्रिल काटकर नीचे घुसे। सभी कमरों का ताला तोड़कर तलाशी ली। अलमारी तोड़कर उसमें रखा सोने की चेन, नथिया, मांगटीका, चांदी की पैजनी और करधनी सहित दो लाख रुपये के गहने उठा ले गए। दूसरे सभी सामान जस के तस थे। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें