फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एक सप्ताह से ब्लॉक मुख्यालय में गिरा पेड़ नहीं हटाया गया, राहगीर परेशान

विज्ञापन
बरसठी ब्लॉक मुख्यालय परिसर में रास्ते पर एक सप्ताह से गिरे पेड़। संवाद
विज्ञापन
बरसठी। मुख्यालय परिसर में लगभग एक सप्ताह पूर्व गिरा पेड़ अब तक नहीं हटाया जा सका है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक मुख्यालय के अंदर से होकर ही लोग यूनियन बैंक और विकास खंड कार्यालय तक पहुंचते हैं लेकिन रास्ते में पेड़ गिरा होने के कारण आवागमन बाधित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ गिरने के बाद से संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पेड़ गिरने से विद्युत तार और पोल भी क्षतिग्रस्त होकर नीचे पड़े हैं, जिससे ब्लॉक मुख्यालय की विद्युत व्यवस्था भी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कर्मचारियों और आम नागरिकों को इस दौरान काफी दिक्कत हो रही है। राहगीरों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पेड़ हटवाने और विद्युत व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है ताकि लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे की आशंका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें