जौनपुर। बदलापुर थाने में पड़े कबाड़ में डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर मिले थे। उसके बाद से स्वास्थ्य विभाग की नजर जिले के सभी थाना परिसर में रखे कबाड़ पर है। थानों के कबाड़ में जमा पानी निकलवाया जा रहा है। अब तक तीन थानों में मच्छर मार दवाओं का छिड़काव कराया जा चुका है।
स्वास्थ्य विभाग ने एसपी को पत्र लिखकर कबाड़ को प्लास्टिक से ढकवाने को कहा गया है। जिला मलेरिया अधिकारी डा. बीपी सिंह ने बताया कि डेंगू का संक्रमण को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिले के तीन थानों बदलापुर, जफराबाद और लाइन बाजार जौनपुर में वाहनों के ढेर पर दवाओं का छिड़काव कराया गया है। अन्य थाना परिसर में फागिंग कराने के साथ ही दवाओं का छिड़काव कराने के लिए पत्र लिखा गया है। नगर पंचायत और नगर पालिका है वहां पर अधिशासी अधिकारी को भी दवाओं का छिड़काव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बदलापुर में चंदन शहीद मार्ग पर पक्की नाली का निर्माण नहीं होने से जल निकासी की समस्या थी। दुर्गा प्रसाद साहू, यशवंत गौतम, राजेश जायसवाल, फूलचन्द विश्वकर्मा, राम आसरे साहू, छोटेलाल साहू आदि लोगों ने जल निकासी स्थल सुनिश्चित करने की मांग प्रशासन से किया गया लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं की गई।