फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: राम-सुग्रीव मित्रता के प्रसंग ने दिया सहयोग का संदेश

विज्ञापन
रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। हुसेनाबाद में शनिवार की रात में रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, नककटैया, सीता हरण और लंका दहन के प्रसंगों का मंचन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने अभिनय और संवादों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत किया। इस दौरान जय श्रीराम और जय बजरंगबली के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय रहा। राम-सुग्रीव मित्रता के प्रसंग में विश्वास और मित्र धर्म का संदेश दिया गया। इसके बाद बाली वध और नककटैया की लीला का मंचन हुआ। स्वर्ण मृग के प्रसंग के बाद रावण द्वारा सीता हरण का दृश्य प्रस्तुत किया गया। वहीं, लंका दहन के मंचन में हनुमान के पराक्रम और प्रभु श्रीराम के प्रति समर्पण ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। रामलीला में श्रीराम की भूमिका प्रवीण श्रीवास्तव, लक्ष्मण की शिवा श्रीवास्तव, सीता की मोलू सोनकर, सूर्पणखा की राज रावत, मारीच की दीपक श्रीवास्तव, रावण की दीपक मिश्रा, हनुमान की अजय तिवारी, रावण की अभिनव मिश्रा, सुग्रीव की वेद मिश्रा और बाली की शिवांग मिश्रा ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें