फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडा के उद्यमियों ने सड़क के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में गढ्ढा युक्त सड़क के विरोध में प्रदर्शन करते उद्यमी। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया के उद्यमियों ने शनिवार को परिसर की जर्जर सड़क की मरम्मत कराने के लिए प्रदर्शन किया। आईआईए के अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव के नेतृत्व प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों ने कहा कि सड़क की हालत जर्जर है और आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क बदहाल होने के कारण माल लादकर वाहन वाले इधर से आने को तैयार नहीं होते हैं। अक्सर ट्रक गड्ढे में फंस जाते हैं। सड़क पर जलभराव से आवागमन और भी जोखिम भरा हो गया है। रोड नंबर एक, दो, ग्यारह समेत अन्य सड़कें धंस चुकी हैं। इस मौके पर आशीष यादव, मो. हुसैन, कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न मौर्या, राहुल दूबे, संतोष मौर्या, महेंद्र यादव, संजय सिंह, एसवी सिंह, रिंकू,संतराज,पप्पू मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें