फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैगन को छोड़ आगे बढ़ गया मालगाड़ी का इंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जौनपुर की तरफ से फूलपुर जाने वाली मालगाड़ी बीसीएनएमटी सुबह 9.35 पर मडियाहूं रेलवे स्टेशन पर पहुंची। तभी किसी स्कूली छात्र ने वैगन व इंजन को जोड़ने वाला हैंडल घूमा दिया। जैसे ही मालगाड़ी आगे बढ़ी तो इंजन आगे बढ़ गया, जबकि वैगन स्टेशन पर खड़े रह गए।
विज्ञापन

चालक को फौरन इसका आभास हो गया। इंजन को वापस स्टेशन पर लाकर वैगन को जोड़ा। तब मड़ियाहूं स्टेशन से फूलपुर के लिए गाड़ी रवाना हुई।स्टेशन मास्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि बीएनबी इंटर कॉलेज व पीजी कॉलेज के छात्र पूरे दिन स्टेशन पर बैठे रहते हैं। उनमें से ही किसी छात्र ने यह शरारत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें