फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: खेल तरंग में क्रिकेट में इलेक्ट्रिकल-मैकेनिकल टीम विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सोमवार को वार्षिक खेल महोत्सव ‘खेल तरंग 2026’ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन क्रिकेट और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दमखम दिखाया। क्रिकेट के मुकाबले में इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल विभाग की संयुक्त टीम ने कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों की टीम को हराकर जीत दर्ज की। दोनों टीमों में प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी शामिल रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में कंप्यूटर साइंस की प्रथम सेमेस्टर की छात्रा आकांक्षा राजभर विजेता रहीं। वहीं, कंप्यूटर साइंस के तीसरे सेमेस्टर के छात्र ने दूसरे सेमेस्टर के छात्र को हराकर मुकाबला जीता। एमबीए प्रथम सेमेस्टर की अप्रिता यादव उपविजेता रहीं। पीआईटी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित इस खेल महोत्सव का उद्घाटन संस्थान के निदेशक एसआर बालासानी, रजिस्ट्रार इंजीनियर माधवी सिंह और प्राचार्य प्रो. मो. वसी उल्लाह ने संयुक्त रूप से किया। महोत्सव में क्रिकेट, वॉलीबॉल, रस्साकशी, बैडमिंटन, खो-खो, दौड़, कैरम और शतरंज सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें