फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी की मार: बड़े भाई की जल रही थी चिता, तब तक छोटे के भी निकले प्राण

Fri, 30 Apr 2021 11:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

जौनपुर में दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत से सहमा गंधौना गांव, मचा हाहाकार
अनहोनी की आशंका और दहशत से ग्रामीणों ने खुद को घरों में कर लिया है कैद 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह सिर्फ संयोग है या महामारी का असर लेकिन जौनपुर के रामपुर क्षेत्र के गंधौना गांव में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की एक ही दिन मौत से हर कोई स्तब्ध है। एक तरफ बड़े भाई की चिता जल रही थी, तब तक छोटे भाई के भी प्राण उड़ गए। कुछ देर बाद गांव के तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। अनहोनी की आशंका से ग्रामीणों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है। 

विज्ञापन


गंधौना धनापुर गांव निवासी लोथू पटेल (70) की बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे मृत्यु हो गई। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। दोपहर बाद गांव और परिवार के लोग शव को दाह संस्कार के लिए ले गए। घाट पर लकड़ी सजाकर चिता में आग लगाई गई, तब तक अचानक घर पर मौजूद लोथू पटेल के छोटे भाई मंगरू पटेल (65) का भी निधन हो गया। वह भी कुछ दिनों से बीमार थे। 

विज्ञापन

शुक्रवार की रात गांव के ही मनापुर बस्ती के चंदन गौड़ (35) पुत्र हीरा गौड़ का भी अचानक निधन हो गया। चंदन को भी बुखार और खांसी की शिकायत थी। एक के बाद एक मौत से पूरा गांव सहम गया। सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंची, लेकिन बिना जांच किए ही लौट आई। रामपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतकों की जांच नहीं हुई थी। सूचना पर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने जांच कराने से मना कर दिया। कुछ ही लोगों ने दवा लिया। अन्य सबको हिदायत दी गई कि वह घरों में ही क्वारंटीन रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें