फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई और उसके साले ने मिलकर की थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। सधनपुर गांव में छह माह पूर्व रहस्यमय ढंग से चाकू गोदकर युवक की हत्या किए जाने के मामले का खुलासा पुलिस ने मंगलवार को कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि युवक को उसके बड़ा भाई ने साले के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग है।
विज्ञापन

प्रवेश कुमार शर्मा (21) 27 फरवरी की शाम करीब दस बजे खाना खाने के बाद मोबाइल पर बात करते हुए घर से लगभग चार सौ मीटर दूर तालाब के पास गया था। दूसरे दिन उसका शव तालाब में औंधे मुंह पड़ा मिला था। उसके शरीर पर चाकू गोदने के कई निशान मिले थे। उसी दिन मृतक के बड़े भाई सुशील शर्मा ने थाने में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस घटना का खुलासा करने में लगी हुई थी, लेकिन कोई ठोस कारण नहीं मिल पा रहा था। सर्विलांस का सहारा लेने के बाद पता चला कि मामला प्रेम प्रसंग का है। इसी आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी। युवती रिश्तेदारी की होने के चलते बातचीत को पुलिस सामान्य मान कर चल रही थी। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राणा प्रताप यादव ने बताया कि इसी बीच कुछ ग्रामीणो से उन्हें प्रवेश शर्मा के इकतरफा प्रेम की जानकारी हुई। पुलिस ने भाई सुशील शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला खुल गया। पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने में सुशील और उसका साला विजय शामिल थे। दोनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें