फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक ने बाइक सवार को बचाने में रोक दी मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के अहमदपुर रेलवे क्रासिंग पर बुधवार को एक युवक की जान बचाने के लिए चालक ने मालगाड़ी को रोक दिया। युवक के ट्रैक से हटने के बाद मालगाड़ी अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। लोगों ने इसके लिए मालगाड़ी के चालक की सराहना की।
विज्ञापन

राजेपुर गांव निवासी सिराजु (36) जौनपुर शहर से किसी काम के लिए कल्याणपुर बाजार जा रहा था। अहमद पुर रेलवे क्रासिंग बंद होने से युवक जल्दबाजी में क्रासिंग के बगल से बाइक सहित निकलने लगा। वह अचानक रेलवे लाइन की पटरी पर फिसल कर बाइक सहित गिर पड़ा। उसी दौरान जौनपुर से वाराणसी की तरफ जाने के लिए मालगाड़ी स्टेशन से निकल रही थी इस कारण उसकी गति काफी धीमी थी। चालक ने युवक को बाइक सहित गिरा देख कर मालगाड़ी को रोक दिया। युवक के हटने के बाद मालगाड़ी अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें