फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूविवि में पूरा होगा डिजिटल इंडिया व जीरो टालरेंस का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में डिजिटल इंडिया और जीरो टॉलरेंस का सपना जल्द पूरा होगा। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य की पहल पर इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को आईबास सॉफ्टवेयर सॉल्यूसन के इन्टरप्राइजेज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) की प्रतिनिधि सेल्वी ने बृहस्पतिवार को इंक्यूबेशन सेंटर में प्रशिक्षण दिया। इसका मुख्य उद्देश्य पेपरलेस वर्क करना है। कुछ ही दिनों में पूविवि आईबास पर क्लिक करते ही विश्वविद्यालय की सभी सूचनाएं आपको मिल जाएगी।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि सूचना क्रांति के दौर में ऑनलाइन काम करना जरूरी हो गया है। किसी फाइल का स्टेटस भी अब आनलाइन पता चलेगा कि फाइल कहां है और क्यों रुकी है। इसमें कुल 28 पैरामीटर के बारे में बताया गया है। शिक्षक की व्यक्तिगत प्रोफाइल के साथ-साथ उसकी अकादमी जानकारी भी इस साइट पर उपलब्ध रहेगी। इस कारण विश्वविद्यालय में आइक्यूएसी सेल से लेकर नैक क्राइटेरिया बनाने में भी यह साइट सहायक होगी। इस सॉफ्टवेयर से प्रवेश, फीस, परीक्षा परिणाम, फाइल ट्रैकिंग, हॉस्टल प्रबंधन, प्रश्नपत्र निर्माण, प्रमाण पत्र, अवकाश प्रबंधन, कर्मचारी प्रोफाइल, सेमिनार, एलुमिनाई मीट आदि की सूचना आसानी से प्राप्त हो सकती है। इस मौके पर प्रो. मानस पांडेय, प्रो. मुराद अली, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, डॉ. विक्रम भटेजा, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. संतोष कुमार राय,डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. धर्मेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें