फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वन नेशन वन इलेक्शन से पूरा होगा विकसित देश का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रहित में वन नेशन वन इलेक्शन का विधान देश में लागू करना चाहते हैं, लेकिन विपक्षियों को इस पर आपत्ति है। एक साथ चुनाव होने से धन और समय की बचत होगी। देश एक समृद्ध राष्ट्र बनेगा। यह बातें सोमवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवेद्यनाथ सभागार में आयोजित एक राष्ट्र एक चुनाव से विषय संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को मजबूत मिलेगी। नक्सलवाद, आतंकवाद और क्षेत्रीयता की भावना खत्म होगी। डेढ़ से दो वर्षों में देश की जीडीपी में बढ़ोतरी होगी और 2047 तक हमारा देश समृद्ध होकर एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा। एक राष्ट्र-एक चुनाव आवश्यक है। वर्ष 1995 से लेकर आज तक देश में कहीं न कहीं पर प्रतिवर्ष चुनाव हो रहे। प्रदेश में ही 2021 में पंचायत चुनाव, 2022 में विधानसभा, 2023 में स्थानीय निकाय तथा 2024 में लोकसभा के चुनाव हुए है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुई दुर्दांत घटना जिन आतंकवादियों ने किया है वे बख्शे नहीं जाएंगे। दरिंदों ने लोगों से हिंदू हो पूछकर हत्या की, किसी की जाति नहीं पूछी। छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं के सामने पुरुषों की हत्या की गई। छात्र-छात्राओं द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन की खूबियां और परिस्थितियों पर पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्नों का जवाब दिया। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर डीएम डा. दिनेश चन्द्र, सीडीओ राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, विधायक रमेश चंद्र मिश्रा, एमएलसी ब्रृजेश सिंह, कृपाशंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें