फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई बनी नाली तोड़कर बिछा रहे सीवर लाइन 

Fri, 16 Dec 2016 12:43 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
अंबेडकर तिराहे के पास 15 दिन पहले बनी  नाली तोड़कर डाली जा रही है सीवर लाइन। 
विज्ञापन
नगर का सुंदरीकरण करने में नगर पालिका द्वारा पैसों की  क्षति भी खूब की जा रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिस नाली को 15 दिन पूर्व नगर पालिका द्वारा बनवाया गया था। उसी नाली को तोड़कर सीवर पाइप बिछाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे जहां पैसों की क्षति हुई है। वहीं फिर  जाम लगने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा नगर को सुंदरीकरण करने का कार्य इस समय जोरों पर किया जा रहा है।

इस दौरान मार्गो को चौड़ीकरण करने और पानी निकासी के लिए नालियां आदि बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मार्गो को चौड़ा करने के लिए अतिक्रमण की जद में आने वाले दुकानों व मकानों के दीवार व बारजा आदि तोड़े जा रहे हैं। साथ ही नई नाली बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी क्रम में कलेक्ट्रेट से लेकर अंबेडकर तिराहा तक नाली का निर्माण 15 दिन पहले कराया गया था। लेकिन फिर उसे नगर पालिका द्वारा तोड़वाया जा रहा है। नाली को तोड़कर सीवर पाइप बिछाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों व दुकानदारों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें