फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल इंजन की सरकार ने नाै साल में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया : ऊर्जा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरे भारत का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने 9 वर्षों में काफी तरक्की की है। वह मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से प्रदेश सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियां बता रहे थे। उन्होंने कहा कि नाै साल में प्रदेश ने बीमार राज्य से विकासशील राज्य बनने तक की यात्रा तय की है। डबल इंजन सरकार ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। कानून का राज स्थापित किया है। आधारभूत संरचना एवं निवेश के क्षेत्र में बन रहा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रदेश को वैश्विक पहचान देगा। महिला सशक्तीकरण की दिशा में महिलाओं की भागीदारी 15 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत तक पहुंची है। कृषि क्षेत्र में उत्तर प्रदेश खाद्यान्न उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9.55 लाख किसानों को 2815 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से दिए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में 97,647 तथा शहरी क्षेत्र में 27,542 लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। जबकि मुख्यमंत्री आवास योजना से 22,197 परिवार लाभान्वित हुए हैं। आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाखों परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच मिला है। जनपद में 9.84 करोड़ रुपये की लागत से मां शीतला चौकिया धाम सहित अन्य धार्मिक स्थलों का विकास कराया जा रहा है। 179.79 करोड़ रुपये की लागत से नवीन जिला कारागार का निर्माण हो रहा है। इस मौके पर विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ. अजय सिंह, डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी कुंवर अनुपम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें