फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विकास की रैकिंग में जनपद एक बार फिर पिछड़ा, 23 से पहुंचा 53 वें पायदान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जून 2025 की सभी जिले के विकास की रैंकिंग जारी कर दी गई है। जून में विकास की रैंकिंग में काफी पिछड़ते हुए जनपद 23 से 53 वें पायदान पर पहुंच गया है। इसके पहले जिले की रैकिंग पर गौर किया जाए तो मई में 23 वें, अप्रैल में 74 वें, मार्च में 65 वें, फरवरी में 69 वें तो जनवरी में भी 74 वें पायदान पर था। प्रगति खराब होने के पीछे का कारण विभिन्न विभागों में हो रहे विकास के कार्यों का धीमी गति से होना है। प्रदेश में शासन स्तर से हर महीने जिलेवार विकास व राजस्व कार्यों की समीक्षा की जाती है। इसके आधार पर रैंकिंग जारी की जाती है। इसकी समीक्षा सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव स्तर से की जाती है। जून की रैंकिंग के अनुसार वाराणसी मंडल के तीन जिलों में सबसे अच्छी रैंकिंग गाजीपुर की 22 वें, चंदौली 37 वें पायदान पर है। प्रदेश में पहले स्थान पर अंबेडकरनगर व दूसरे स्थान पर आगरा है।
विज्ञापन

इस तरह की जाती है रैंकिंग -सीएम डैशबोर्ड में हर महीने जिलेवार परियोजनाओं और विभागवार आंकड़े फीड किए जाते हैं। इसके बाद इसकी शासन स्तर पर समीक्षा कर रैंकिंग जारी की जाती है। इनमें विगत माह में सौर ऊर्जा, उद्यान, ऊर्जा, कृषि (किसान सम्मान निधि, कुसुम आदि योजनाएं), ग्राम्य विकास विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, दुग्ध विकास, दिव्यांगजन सशक्तीकरण आदि की समीक्षा के आधार पर रैंकिंग जारी की गई है।
विकास व राजस्व की संयुक्त रैंकिंग में वाराणसी व आसपास के जिले की रैंक -सीएम डैशबोर्ड के अनुसार पूर्वांचल के जिले की रैंकिंग में बलिया 10 वें स्थान, वाराणसी 12 वें स्थान, भदोही करते हुए 21 वें स्थान, गाजीपुर 22 वें स्थान पर, सोनभद्र 28 वें स्थान, मीरजापुर 33 वें स्थान, मऊ 33 वें स्थान, चंदौली 37 वें स्थान, जौनपुर 53 वें स्थान, आजमगढ़ 54 वें स्थान पर है।
विज्ञापन

इन प्रमुख परियोजनाओं पर धीमी गति से हो रहा काम :-

मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा न होना।

जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में धीमी गति से काम हो रहा है।

सीवर लाइन का काम आज तक नहीं हुआ पूरा।

खेतासराय के शाहगंज फोरलेन का निर्माण धीमी गति से चलना।

चार से चल रहा रामपुर से पालीटेक्निक तक फोरलेन निर्माण पूरा न होना।
सीएम डैशबोर्ड में खराब रैकिंग में कुछ विभागों की लापरवाही से यह परिणाम आया है। इसमें सेतु निगम के पुलों की स्थिति भी गड़बड़ है। रैंकिंग सुधारने के लिए एक समीक्षा बैठक बुलाई गई है। हमारे जनपद ने ही मई में ठीक प्रदर्शन करते हुए 23 वीं रैंक हासिल की थी। कभी-कभी फीडिंग ठीक ढंग से न होने से यह समस्या आ जाती है। - ध्रुव खाड़िया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें