फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कृष्ण जन्मोत्सव की भव्य झांकी देखकर मंत्रमुग्ध हुए भक्त

विज्ञापन
सिंगरामऊ, क्षेत्र के तुलसीपुर में चल रही श्रीमद भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
सिंगरामऊ। क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पूरा पंडाल नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... के जयघोष से गूंज उठा। आचार्य अरविंद उपाध्याय एवं आशीष उपाध्याय ने भगवान की मंगलमयी आरती गाई। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की झांकी पर पुष्प वर्षा की और टॉफियां व खिलौने बांटे। इस दौरान श्रद्धालु भक्तिभाव में झूमते नजर आए। यह आयोजन मुख्य यजमान चमेला उपाध्याय और गिरजा शंकर उपाध्याय के सौजन्य से हो रहा है। कथाव्यास अश्वनी महाराज भक्तों को अमृतमयी कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा के दौरान भागवताचार्य अश्वनी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार के कारणों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के धरती पर अवतरण के समय उन्होंने अपने माता-पिता को बंधन से मुक्त कराया, प्रहरियों को गहरी निद्रा में सुला दिया और स्वयं सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कथा व्यास के भजनों और महिलाओं के सोहर गीतों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते और नृत्य करते दिखे। इस मौके पर मुख्य रूप से ओमप्रकाश उपाध्याय (पंकज), जयप्रकाश, वेद प्रकाश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष भक्तों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें