पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में ''समकालीन समाज में समान नागरिक संहिता की प्रासंगिकता'' विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 10 छात्रों ने पक्ष में और 10 छात्रों ने विपक्ष में अपना पक्ष रखा। पक्ष में शिवम पांडेय ने बेस्ट डिबेटर का अवार्ड जीता, तो वहीं विपक्ष में मेधा को बेस्ट डिबेटर अवार्ड मिला।
कुलसचिव महेंद्र कुमार ने छात्रों को सफल होने के लिए टिप्स दिए और कहा कि धैर्य और सतत प्रयास से ही मंजिल प्राप्त की जा सकती है। आपको जीवन में जो भी दायित्व मिले उसे सकारात्मक दृष्टिकोण से पूरा करिए। आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. मानस पांडेय ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वित्त अधिकारी संजय राय, संस्थान के निदेशक प्रो. देवराज सिंह ने भी संबोधित किया। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. राजित राम सोनकर ने विषय प्रवर्तन किया। कार्यक्रम के सह संयोजक डॉ. अंकित कुमार ने सबका आभार प्रकट किया। डॉ. राहुल राय, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ. दिनेश कुमार सिंह निर्णायक मंडल के सदस्य रहे। इस अवसर पर डॉ. अनुराग मिश्र, डॉ. वनिता सिंह, डॉ. प्रियंका कुमारी, श्री प्रकाश यादव, डॉ. इंद्रजीत सिंह उपस्थित रहे।