फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग गड्ढा खोदने का कार्य जल्दी पूरा कराएं : जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पौधारोपण समिति की बैठक हुई।
इस दौरान समस्त विभागों को गड्ढा खोदने का कार्य अतिशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा बताया गया कि जनपद में लगभग 51 लाख 57 हजार 980 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
मंत्रीगण, सांसद, विधायकों की प्रतिभागिता में आयोजित होने वाले पौधरोपण समारोह में आयोजन के लिए स्थल चयन एवं कार्यक्रम के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन और कार्यक्रम में प्रतिभागिता के लिए आवश्यक तैयारी के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि पुलिस थानों, गो-आश्रय स्थल में भी पौधरोपण किया जाए। विद्यालयों में सहजन, आंवला, नींबू जैसे फलदार वृक्ष लगाए जाएं। डीएम ने अभियान में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने के निर्देश दिए।
समस्त सरकारी, गैर सरकारी संस्थाएं, सिविल सोसाइटी, एनसीसी-एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, रोटरी-रोट्रैक्ट, लायंस क्लब, इको कल्प, लोक भारती, व्यापार मण्डल, किसान उत्पादक संगठन आदि की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

स्कूलों, कॉलेजों व अन्य शिक्षण संस्थानों द्वारा कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, प्रभागीय निदेशक वानिकी सरफराज खान सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें