फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: श्रीदुर्गा पूजा महासमिति के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
राज्यमंत्री को ज्ञापन ज्ञापन सौंपते श्री दुर्गापूजा महासमिति के पदाधिकारी। संगठन - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जौनपुर। श्रीदुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव और महासचिव मनीष गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल खेलकूद युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव से मुलाकात की।
विज्ञापन

यह मुलाकात आगामी 11 अक्तूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्र की तैयारियों के लिए हुई। महासमिति ने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें दुर्गा पूजा विसर्जन कुंड की व्यवस्था, शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, जर्जर तारों को बदलने और बिजली, सफाई व सुरक्षा जैसी मांगों को रखा। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने महासमिति को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवरात्र से पहले सभी समस्याओं को सुलझा लिया जाएगा। कुंड का काम भी जल्द शुरू होगा। मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि महासमिति की मांगों को जल्द पूरा करें। इस दौरान संजय विश्वकर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञानेंद्र दुबे, दीपक श्रीवास्तव, विष्णु गुप्ता, रवि शर्मा, राजेंद्र अग्रहरि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें