फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से तीन किशोरियों की मौैत

Mon, 11 Jul 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
मछलीशहर के विसुनपर जमुहर गांव में रविवार को तालाब में डूबने से तीन किशोरियों की मौत के बाद अस्पताल में रोते बिलखते परिजन। 
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली के विसुनपुर जमुहर गांव में रविवार की शाम तालाब में नहाने गईं तीन किशोरियों की डूबने से मौत हो गई। विसुनपुर बरहता गांव निवासी मुरली की बेटी ज्योति (14), रामा गौतम की बेटी साधना (15) और बाबूलाल नट की बेटी गुड़िया (13) बगल के गांव विसुनपुर में मजदूरी पर धान की रोपाई करने गई थीं।
विज्ञापन


शाम करीब छह बजे तीनों धान की रोपाई से खाली र्हुइं तो नहाने के लिए तालाब में चली गईं। नहाते समय एक किशोरी गहरे पानी में चली गई। इससे वह डूबने लगी। उसे बचाने के लिए दोनों किशोरियां भी गहरे पानी में उतर गईं।

वे दोनों भी डूबने लगीं। तभी बगल के खेत में काम कर रहे कुछ लोगों की नजर पड़ी तो लोग शोर मचाते हुए तालाब के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह तीनों को तालाब से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। आस पास गांव के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि अगर परिवार वाले पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं होंगे तो उन्हें पंचनामा कराकर शव सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें