फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
 वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंग नगर बाजार में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर की चपेट मे आने से मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने बजरंगनगर बाजार में सड़क जाम कर
विज्ञापन


 दिया। सीओ और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर डेढ़ घंटे बाद यातायात बहाल कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

केराकत कोतवाली क्षेत्र के पनिहर गांव निवासी महेंद्र सिंह का पुत्र सत्यम सिंह (18) एटीएम से पैसा निकालने के लिए बजरंग नगर बाजार गया था। अभी वह बाजार में सड़क पार कर ही रहा था कि ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। घटनास्थल
विज्ञापन


 पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर मार्ग जाम कर दिया। सड़क जाम होने से आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इधर, जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम सुशील

 लाल श्रीवास्तव, सीओ राजकुमार पांडेय, केराकत कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम और सीओ ने मृत युवक के परिजनों को सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा देकर जाम खत्म कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें