फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पानी में डूबी कब्र को खोदकर निकाला गया बालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलकिछा घाट पर 11 दिन पहले मिट्टी के नीचे दफन किया गया बालक का शव मंगलवार को गोताखोरों की मदद से पुलिस ने बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शव दफन करते समय गोमती नदी का जलस्तर कम था। इसलिए तट तट सूखा था। अब पानी में बढ़ाव के चलते उसके ऊपर लगभग दस फिट तक पानी लग गया था। ऐसे में नदी में नाव ले जाकर रस्सी से बांध गोताखोरों ने दो घंटे तक प्रयास किया, तब जाकर शव बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

मृतक बालक के पिता रानीपुर गांव निवासी रोहित विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि फोड़ा-फूंसी के इलाज के दौरान एक नीम हकीम ने बालक को गलत इंजेक्शन लगा दिया गया था। इससे उसकी जान चली गई। आरोप है कि इलाज कराने वह 19 अगस्त को मोबारकपुर बाजार स्थित एक बिना नाम के संचालित अस्पताल पर गया था। यहां नीम हकीम द्वारा बालक को इंजेक्शन लगाया गया। कुछ ही देर के बाद शिवांश को उल्टी हुई, फिर वह बेहोश हो गया। जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पीड़ित पिता का कहना था कि बेटे की मौत के सदमे से वह मानसिक संतुलन खो चुका था। लोगों के बहकावे में आकर शव को पिलकिछा घाट पर दफना दिया। घटना के तीसरे दिन पिता ने थाने में नीम हकीम के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने पिंटू यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी और शव का पीएम कराए जाने के लिए डीएम से गुहार लगाई थी। मौके पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज शुभम तोंदी, नायब तहसीलदार संदीप गुप्ता, लेखपाल दूधनाथ के अलावा सुरक्षा हेतु सरपतहा, बदलापुर और खेतासराय थाने से भी पुलिस बल बुलवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें