फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में आए युवक का पोखरे में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के पेसारा गांव में बृहस्पतिवार को एक पोखरे में एक युवक का शव उतराया हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के कुड़िहर गांव निवासी सुरेंद्र की ससुराल केराकत थाना क्षेत्र के पेसारा गांव में है। दीपावली के दिन वह ससुराल आया था। उसी दिन शाम को ससुराल से वह यह कहकर बाइक लेकर निकला कि थोड़ी देर में आ रहे हैं। उसके नहीं आने पर ससुराल के लोगों ने उसे ढूंढा। उसकी बाइक शराब की दुकान के पास मिली। बृहस्पतिवार को सुबह सूचना मिली कि एक शव पोखरे में मिला है। ससुराल के लोगों ने जाकर देखा तो शव सुरेंद्र का था। सुरेंद्र के बड़े भाई सुनील ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक केराकत संजय वर्मा ने बताया कि युवक शराब का आदी था। अत्यधिक शराब पीने के कारण डूबने से मौत होने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें