फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: करकट शेड में फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के बढ़ौली नोनियान गांव में मंगलवार सुबह सीमेंट शेड के बडेर से महिला का शव लटकता हुआ मिला। घटना के समय उसके सास ससुर शादी में गए थे। पति एक सप्ताह से ससुराल में रहकर राज मिस्त्री का काम कर रहा था। घर पर वह जेठानी की बिटिया के साथ थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन


थनाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे बढ़ौली नोनियान गांव निवासी प्रियंका चौहान (22) पत्नी शशिकांत चौहान अपने सीमेंट शेड की बड़ेर में फंदे से लटकते मिली। घटना का पता तब चली जेठ की बिटिया गुड़िया कमरे में पहुंची। वह वहां का नजारा देख चीखते हुए बाहर भागी। शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और कार्रवाई में जुट गए। पति शशिकांत एक सप्ताह से आजमगढ़ के लालगंज स्थित ससुराल में रह रहा था। वह वहां राज मिस्त्री का काम करता था। महिला के ससुर राजेंद्र चौहान अपनी पत्नी और गुड़िया की मां के साथ सोमवार को मड़ियाहूं में रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। सूचना पाकर वे सभी गांव पहुंचे। महिला के मायके से पिता मिश्री लाल चौहान व पति शशिकांत के साथ और परिजन भी मौके पर पहुंचे। आस-पास यह भी खुसफुसाहट हो रही थी कि घटना स्थल पर कुछ ऐसे दृश्य मिले जिससे मामला संदेहजनक लग रहा था। महिला जिस जगह से लटकी थी वह अधिक ऊंचाई पर नहीं थी। दोनों हाथ एक कपड़े से बंधे थे। जहां वह झूली थी उसके पैर के नीचे से जमीन खोदी गई थी, मौके पर वहां फावड़ा भी रखा था। मायके वालों ने किसी पर तरह का इल्जाम नहीं लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति शशिकांत की सूचना पर शव काे लिखा पढ़ी के बाद पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह ने बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से ही सही स्थिति की जानकारी हो सकेगी।

.....................................
आधे घंटे पहले पति से की थी बात
घटना के आधे घंटे पहले प्रियंका ने पति से फोन पर बात की थी। उसने करीब 8.30 बजे फोन करके सब कुछ ठीक बताते हुए सभी का हाल चाल बताया था। शशिकांत ने बताया कि उसकी बात से यह कतई अंदेशा नहीं था कि आधे घंटे बाद वह इतना दुस्साहसिक फैसला ले लेगी। मौके पर पहुंचे हर व्यक्ति उसके दुधमुहे दोनों बच्चो प्रियांशू (3) सुनील(18 माह) को देख कर विचलित हो जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें